लखनऊ: वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच का स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मना,बच्चों ने देशभक्ति के रस में भरे सुनाए गीत

लखनऊ। वंदे मातरम् राष्ट्रीय मंच ने गीता पल्ली आलमबाग स्थित केंद्रीय कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मना। शुभारंभ संरक्षक जे पी बाजपेयी,संस्थापक सदस्य विजय त्रिपाठी,एमपी दीक्षित,पर्यावरण प्रभारी रमेश शर्मा, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्र, प्रो/डॉ शशि मिश्र,कवि मृदुल शुक्ल द्वारा माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से की।आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद श्री सुधीर मिश्र बबलू जी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और सामूहिक राष्ट्र गान हुआ। बच्चों ने देशभक्ति के रस में भरे हुए गीत सुनाए।मंचासीन अतिथियों में प्रोफ्रेस/डॉ शशी मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।संगठन के संस्थापक सदस्य विजय त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में ‘आज़ादी में कितने सेनानी शहीद हुए और उनके खून पसीने से ये आज़ादी मिली,इस पर अपनी बात रखी। संचालन कर रहे संस्थापक सदस्य एम पी दीक्षित ने अपने उद्बोधन में बच्चों को याद दिलाया कि ये आज़ादी जिसको 78 वर्ष हो गए। वो कितनी अनमोल है। इस आज़ादी के साथ हमने बहुत कुछ खोया भी है।15 अगस्त 1947 को जब देश आज़ाद हो रहा था तो कहीं एक भूभाग कितनी पीड़ाएँ सह रहा था।
कार्यक्रम की व्यवस्था संस्थापक सदस्य संजीव गिरी, कोषाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, रमेश शर्मा, ओम एवं वैष्णवी ने देखी। कार्यक्रम में सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष रमेश बेरी,संगठन के युवा मंच प्रभारी दीपक बेरी,अंजनी दीक्षित, सर्वेश मिश्र, राजीव शुक्ला, आर एस बाजपेयी, रज्जनलाल श्रीवास्तव, अजय अग्निहोत्री, संजय श्रीवास्तव, प्रेम कुमार मिश्र, ज्ञानेंद्र पांडे, रामसजीवन सिंह, समृद्धि, संस्कृति, शिवांश, अंशुमान, दिव्यांश, शिव, श्रीमती राजकुमारी गिरी रीना गिरी, हेमा कश्यप एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।




