Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़:अन्तर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 04 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से पाँच चोरी की मोटर साईकिल व दो तमंचा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर व व 04 मोबाइल बरामद किया गया। सूचना मिली थी कि पाँच व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिल के साथ जगदीशपुर गिट्टी प्लान्ट से थोड़ आगे तरफ दाहिने पटरी पर बने कटरा के पूरब तरफ झाडियों/झुरमुट की आड़ में इकट्ठा हैं। दबिश देकर घेरकर अभियुक्तगण आशुतोष तिवारी उर्फ आजाद तिवारी पुत्र विजय तिवारी निवासी ग्राम कोहडउरा थाना गम्भीरपुर उम्र करीब 24 वर्ष, प्रिंस तिवारी पुत्र स्व0 बृजेश तिवारी निवासी कोहडउरा थाना गम्भीरपुर उम्र करीब 20 वर्ष, अफसर अहमद पुत्र स्व0 अजीमुल्लाह निवासी ग्राम जगदीशपुर उम्र करीब 37 वर्ष, मो0 कामरान पुत्र मो0 फारुख निवासी मोहम्मदपुर चौक थाना गम्भीरपुर उम्र करीब 23 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कब्जे से पाँच चोरी की मोटर साईकिल व दो तमंचा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर व 04 मोबाइल बरामद किया गया। सभी ने बताया कि हम पाँच लोगो का एक गिरोह है। सामुहिक रुप से किसी स्थान पर घटना को करने से पहले उसकी रैकी करते है। उसके पश्चात ही एक दूसरे के सहयोग से घटना को अंजाम देते है। हम लोग अलग अलग स्थानो से मोटर साईकिल को चोरी करके उनके नम्बर प्लेट एवं चेचिस नम्बरो को मिटाकर, गाडियो पर पेन्ट आदि करके उनकी पहचान आदि को छिपाकर बेच देते है तथा उससे जो आमदनी होती है उसे आपस मे बराबर भागो मे बाटकर उसी पैसे से अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते है तथा भौतिक एवं दुनियाबी लाभ प्राप्त करते है तथा हम लोगो के साथ आदर्श तिवारी पुत्र स्व0 त्रिभुवन तिवारी निवासी ग्राम रामेश्वर पेट्रोल पम्प के पास हरहुआ जनपद वाराणसी भी आपराधिक घटनाओं मे शामिल रहता है । आज हम सभी लोग इन चोरी की मोटर सायकिलो को बेचने के लिये आये थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button