कुशीनगर: ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर नगर में निकला विजय जुलूस,फूटे पटाखे

भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के जयघोष से गूंजायमान हुआ जनपद
कुशीनगर। पहलगाम हमले के विरोध मे आतंकवाद के खात्मा के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ” आपरेशन सिंदूर ” के ऐतिहासिक सफलता पर कुशीनगर मे जश्न का माहौल रहा। पडरौना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के अगुवाई मे तो जिले के अन्य क्षेत्रो में अलग-अलग युवाओं के नेतृत्व मे विजय जुलूस निकालकर भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के जयघोष के साथ पटाखे फोडे गये।जनपद के पड़रौना नगर मे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल हाथ मे तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारे के साथ विजय जुलूस की अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान युवाओ में गजब का उत्साह देखने का मिला। पालिकाध्यक्ष ने भारतीय सेना के शौर्य की बखान करते हुए कहा कि एक बार फिर भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया कि जब बात भारत की सुरक्षा की आती है तो हमारी सेना किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होने कहा कि आपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को खुला चेतावनी है कि भारत के तरफ आंख तरेरेगो तो दुनिया के नक्शा से तुम्हारा अस्तित्व मिटा दिया जायेगा।
नपाध्यक्ष ने कहा भारतीय सेना ने पूरे विश्व को दिखा दिया है कि हमारी तरफ आंख उठाने वाले को हम मिट्टी में मिलाने का सामर्थ्य रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित तीनों सेनाओं के सेनानायकों और वीर भारतीय सैनिकों को इस बड़ी कार्यवाही का सूत्रधार बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश आज सुरक्षित हाथों में है। श्री जायसवाल ने बीते दिनों पहलगाम मे इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा हिन्दू पर्यटकों को धार्मिक आधार पर चुनचुन कर हत्या करने के बदले की कार्यवाही में 9 ठिकानों पर हमला व 100 से अधिक जिहादियों को मिट्टी में मिलाने को संतोषजनक बताया। इसके पूर्व पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल विजय जुलूस के साथ हाथ मे तिरंगा लेकर साहबगंज मुहल्ले से धर्मशाला रोड होते हुए।
तिलक चौक, कोतवाली रोड, कसेरा टोली चौक, जलकल भवन, सुभाष चौक, रामकोला रोड, बावली चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर साहबगंज मुहल्ले मे आकर समाप्त हुआ। इस दौरान कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, दिव्यांश शर्मा, रामु पाण्डेय, रितेश जायसवाल,संजय साहा, भोलू यादव,विनय गौड़,अमन मोदनवाल,संतोष यादव,दीनदयाल मद्धेशिया, अजय जायसवाल, रवि शर्मा, भोला साहा, सन्नी सिंह,आशीष गुप्ता,अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया,अनूप गौड़,अजय शर्मा, अभय मारोदिया,जय वर्मा, अंशु जायसवाल,अमर शर्मा, मनीष सिंह, सुगंध सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक व आमजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – संजय चाणक्य




