Slide 1
Slide 1
राजनीतिवाराणसी

वाराणसी: वक़्फ बोर्ड जागरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की बैठक

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वाराणसी महानगर द्वारा रविवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर वक्फ बोर्ड की जागरूकता को लेकर बैठक की गई। बैठक में महानगर के तीनों विधानसभा में वक्फ बोर्ड को लेकर सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी सौंपी। महिला महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कहा कि 9 को दक्षिणी विधानसभा में नेहा कक्कड़, प्रीति पुरोहित व मीरा गुप्ता, 10 को उत्तरी विधानसभा में मंजू सिंह, रिचा सिंह, सुषमा सिंह, साधना सिंह तथा 11 को कैंट विधानसभा में प्रज्ञा पांडेय, अनीशा शाही, अर्चना सिंह व निशा श्रीवास्तव के संयोजकत्व में वक्फ बोर्ड संशोधन से संबंधित विधानसभा वार सम्मेलन आयोजित होंगे।
    बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश आगे बढ़े, अल्पसंख्यक समाज आगे बढ़े इसीलिए वक्फ संशोधन बिल लाया गया। भाजपा सरकार समाज को बांटने वालों को कामयाब नहीं होने देगी। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री प्रज्ञा पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर महामंत्री साधना सिंह ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, आरती पाठक, मंजू सिंह, प्रज्ञा पांडेय, साधना सिंह, रिचा सिंह, नेहा कक्कड़, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, चंद्रकला, उषा सिंह, अर्चना सिंह, तरुणा सिंह, मीरा गुप्ता, सुषमा सिंह, पुष्पलता, कांति देवी व सभी मंडल अध्यक्ष तथा मंडल पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button