Slide 1
Slide 1
क्राइम

चेतगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार के इनामी दो नशा तस्कर गिरफ्तार

देशी तमंचा, दो कारतूस, अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद 

सरफराज अहमद

वाराणसी। चेतगंज थाने की पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित व वरुणा जोन द्वारा घोषित 25-25 हजार रूपये के इनामिया 2 नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, अवैध अंग्रेजी शराब करीब 17 लीटर बरामद किया है।

अपर पुलिस आयुक्त काशी जोन सरवणन टी ने रविवार को दोनों आरोपितों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि 21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त अनिकेत चौहान को गिरफ्तार किया गया था। वह चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के इकौनी कुरुहजा गांव का निवासी है। अनिकेत चौहान से पूछताछ के दौरान महेन्द्र मिश्रा की संलिप्ता पायी गयी थी। इसलिए महेंद्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद महेंद्र की तलाश हो रही थी। वह चौक थाना क्षेत्र के म.नं. 33/49 नीलकण्ठ मोहल्ले का मूल निवासी है और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सरकारीपुरा कालोनी में पांच मंजिला मकान बनवाकर रहता है। जब उसकी तलाश में सरकारीपुरा में तबिश दी गई तो उसके बड़े भाई देवेन्द्र मिश्रा की भी नशे के कारोबार में संलिप्ता पाई गई। इन दोनों को थाने लाया गया और इनके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि महेन्द्र मिश्रा व देवेन्द्र मिश्रा पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। तीन मई को मुखबिर की सूचना पर दोनों भाइयों की गिरफ्तारी हुई।

पूछताछ में महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वह बनारस में नशा करने वाले ग्राहकों को खोजता था। उनसे बात करके अनिकेत चौहान के जरिए मादक पदार्थ पहुंचवाया जाता था। देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वह मादक पदार्थ गांजा, हिरोईन, कोकिंन बाहर से बनारस लाता है। मेरे भाई महेन्द्र मिश्रा और अनिकेत चौहान मिलकर अवैध मादक पदार्थ बेचते हैं। इन दोनों के खिलाफ बनारस, सुल्तानपुर आदि में इससे पहले भी मादक पदार्थ बेचने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।

ये है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, एसआई कुमार गौरव सिंह, शुभेन्दु दीक्षित, महिला एसआई मीनू सिंह, एसआई मनोज कुमार पाण्डेय, संदीप चौरसिया, राहुल बरनवाल, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र तिवारी, कमलेश यादव, कांस्टेबल सुन्दरम पाण्डेय, संजय प्रताप, प्रशान्त तिवारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button