Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशकुशीनगरराजनीति

कुशीनगर: जनता राहुल को देखना चाहती है प्रधानमंत्री – रमाराज

जो राहुल का उडा़ते थे मजाक आज वह सहमे हुए है

कुशीनगर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सादगी से पुरा देश परिचित हो गया है। आम जनता को यह विश्वास हो गया है कि उनकी कथनी और करनी में रत्तीभर फर्क नही है।
यह कहना है कांग्रेस के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजमंगल पाण्डेय की पत्नी व कांग्रेस नेता रमाराज पाण्डेय का। श्रीमती पाण्डेय शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब थी। उन्होने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप मे बेजुबानों की आवाज़ बन गये है। रमाराज ने कहा कि मणिपुर में हिंसा से प्रभावित लोगो के लिए आवाज़ उठाने से लेकर अन्यायपूर्ण सरकारी नीतियों का विरोध करने तक राहुल गांधी वंचित और प्रताड़ित लोगो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खडे है। उन्होने कहा कि कल तक जो लोग राहुल गांधी का मजाक उडाते थे आज वही लोग उनसे सहमे हुए है। क्योंकि राहुल दोहरी बात नही करते है वह जनहित से जुडे मुद्दो पर मुखर होकर बोलते है, वह कहते है सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही, इस लिए वह सच बोलने से नही डरते है। उन्होने कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का है, भाजपा की दोहरे चरित्र को जनता समझ चुकी है जिसका हिसाब आगामी चुनाव में जनता करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी भविष्य के प्रधानमंत्री है इस पर रमाराज ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी में न सिर्फ प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण है बल्कि आने वाले समय मे जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री देखना चाहती है।
– रिपोर्ट – संजय चाणक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button