भदोही: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा,मदरसा के बच्चों ने शान से निकाला तिरंगा यात्रा

वार्ड 10 से तिरंगा यात्रा निकलकर मेन मार्केट समेत पूरे क्षेत्र में गूंजा तिरंगा रैली
ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट…
भदोही। नगर पंचायत घोसिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मदरसा अहयाउल उलूम के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ के नारे से पूरा घोसिया गूंज उठा। तिरंगा यात्रा वार्ड नंबर 10 मदरसा अहयाउल उलूम से शुरू हुई। यह रैली गाडही मोहल्ला, पश्चिम मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला होते हुए जामा मस्जिद पहुंची। उसके बाद मेन मार्केट घोसिया, चमनगंज, तकिया, पक्का चौक और हिक्मतगंज पहुंचा जहां यात्रा का समापन मदरसा अहयाउल उलूम में हुआ। मदरसा के प्रिंसिपल मोहम्मद हसीबुर्रहमान रिज्वी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नकीब अशरफ, मोहम्मद नाईम, मोहम्मद अजिमोद्दीन, असिफ इकबाल, मोहम्मद असलम, अफसाना परवीन, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान खान, अब्दुर्रहमान, यासमीन बानो, अखिलेंद्र सिंह, मोहम्मद खालिद, नाजनीन सहित मदरसे का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




