तेरही पर रामरती को दी गई श्रद्धांजलि

बलिया। थाना हनुमानगन अंतर्गत ग्राम धरहरा में स्व. रामरती देवी कीं तेरही पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नामी गिरामी लोग पहुंचे। इस दौरान आयोजित बिहार-यूपी के दुगोला मुकाबले में आये कलाकारों के गीतों का लोगों ने पूरी रात लुत्फ़ उठाया।कार्यक्रम में शामिल श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में “राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत” की राष्ट्रीय उपध्यक्षा कंचन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर सिंह “सेंगर”, उपाध्यक्ष श्री मोनू सिंह, जिला प्रभारी श्री अमरनाथ चौरसिया, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, जिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रदीप बच्चन, जिला सचिव अनुज यादव (सुरेंद्र), रमजान अहमद एवं क्षेत्र के युवा लोकप्रिय गायक रंगरसिया सुगनवा आदि ने स्व. रामरती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

“राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत” के जिला सचिव अनुज यादव (सुरेंद्र) की दादी स्व. रामरती देवी (95) कीं तेरही कार्यक्रम का आयोजन बद्री चौधरी, हरि प्रसाद चौधरी के साथ ही सुरी ट्रेडर्स के सौजन्य से सोमवार को किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश (बलिया) के गवनई गायक-स्वामीनाथ साहनी एवं बिहार (छपरा) के गायक-हेमंत गिरी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कार्यक्रम के बीच युवा लोकप्रिय गायक रंगरसिया सुगनवा ने अपनी गायकी से लोगों को भावविभोर कर दिया। सभी ने गायक सुगनवा को काफी पसंद किया। पत्रकार-अनुज यादव (सुरेंद्र) ने बताया कि गायकी का दुगोला मुकाबला, रात्रि के तीन बजे तक चलता रहा। लोगों ने गायकी और नृत्य का खूब लुफ्त उठाया।




