बलिया : ठेकेदार एकता संगठन ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ अवैध तरीके से धन कमाने की जांच सीएम से करने की मांग की

संगठन न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएगा
By Editor Hindustan Sandesh Sushil Kumar Mishra
बलिया।सिंचाई विभाग बाढ़ खंड बलिया में बताया जाता है कि ठेकेदार एकता संगठन बलिया की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता गंभीर आरोपों की जांच की मांग की गई है। ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह द्वारा जारी किया गया है। संगठन ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि अधिशासी अभियंता संजय ंमिश्रा के द्वारा कार्य के बदले अवैध धन की मांग किए, जाने की शिकायतें समय-समय पर उठती रही है, जिसके कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिकारी के अधीन कार्यरत अभियंताओं एवं स्थानीय ठेकेदारों ने भी असंतोष व्यक्त किया है। ज्ञापन के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने यह दावा किया है कि अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा का अधिकांश कार्य क्षेत्र कार्यालय से अनुपस्थित रहते हुए मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जाता है और इससे विभाग तथा आमजन दोनों को सुविधा होती है ।संगठन ने पत्र में कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो अधिशासी के मोबाइल लोकेशन के माध्यम से उपस्थिति से जुड़े तथ्यों की भी जांच कराई जा सकती है। अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र के पूर्वज बलिया जिले के फेफना थाना अंतर्गत हनुमान गंज विकास खण्ड के पाण्डेयपुर मिश्र ग्राम के मूल निवासी रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि अर्थशासी अभियंता संजय मिश्रा द्वारा सभी ठेकेदारों कर्मचारी का शोषण करता है तथा अनर्गल तरीकों से बातचीत करता है और अवैध ढंग से काफी पैसा कमाया हुआ है, जिसकी जांच हम मुख्यमंत्री से करने की मांग करते हैं। अगर सरकार हम सब लोगों की मांग नहीं किया तो हम सब न्यायालय की शरण में जाएंगे।




