Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन, सपा में शोक

मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

सरफराज अहमद

नयी दिल्ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का का आज तड़के निधन हो गया। मेदांता में राजपाल यादव ने अंतिम सांस ली। अखिलेश यादव के चाचा काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार तड़के 4 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में ही किया जाएगा।

पारिवारिक लोगों ने बताया गया है कि गुरुग्राम से उनका पार्थिव शरीर स्वजन लेकर सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर 1 बजे तक शव के सैफई पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। संभवतः आज शाम 5 बजे सैफई में साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। भाई राजपाल सिंह यादव के निधन पर रामगोपाल यादव ने दुख जताया है। रामगोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर गहरा अफसोस जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button