Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ : महिला ही परिवार को रखती है एकजुट : ममता

चित्रगुप्त सभा इंदिरा नगर में महिला सम्मेलन व तहरी भोज का हुआ आयोजन

लखनऊ। चित्रगुप्त सभा इंदिरा नगर में महिला सम्मेलन व खिचड़ी भोज कर महिला सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि सिटी ग्रुप आफ कॉलेज की डायरेक्टर डॉ ममता श्रीवास्तव ने कुटुंब प्रबोधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा का किस प्रकार एक महिला बहू,बेटी ,मां का रोल निभाती है किस प्रकार उसका जुड़ाव परिवार के प्रति होता है और वह एक परिवार को एकजुट रखती है। महिला सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी बहुत सुंदर तरीके से की गई। कार्यक्रम में गणेश वंदना रिद्धि गौड़ एवं सिद्धि गौड द्वारा जबकि श्रीमती कविता श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए माता व पुत्री की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति हुई। लवी अस्थाना व उनकी पुत्री सिद्धि अस्थाना आकृति व उनकी पुत्री आरोही चित्रगुप्त सभा की सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति व उनकी पुत्री श्रीजा नारायण सपना खरे व उनकी पुत्री खुशबू श्रीवास्तव व वंशिका के द्वारा नत्य की प्रस्तुति की गई।

कार्यकारिणी सदस्य अनीता व सीमा सक्सेना द्वारा गीत प्रस्तुति व कुटुंब प्रबोधन पर विचार प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति द्वारा मुख्य अतिथि डॉ ममता श्रीवास्तव ,विशिष्ट अतिथि रितु खरे तथा मुख्य वक्ता रेशमा निगम तथा कीर्ति श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ चित्रगुप्त सभा के महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सांस्कृतिक मंत्री प्रतीति को दाऊजी द्वारा चित्रगुप्त जी का ध्वज देकर सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन तथा आभार चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया उसके बाद खिचड़ी भोज का सफल आयोजन हुआ जिसमें चित्रगुप्त सभा के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में बाल कलाकार अच्युत कृष्णन द्वारा अंताक्षरी का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी आगंतुक मंत्र मुक्त हो गए और आनंदित और प्रसन्नचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button