Slide 1
Slide 1
बलियास्वास्थ्य

बलिया:मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चार्ज लेंगे डॉ वेंकटेश

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया। सीएमओ बलिया संजीव बर्मन ने तत्काल प्रभाव से मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अतिरिक्त प्रभार डॉक्टर वेंकटेश मौवार अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह को सौंप दिया है। आदेशित किया है कि डॉक्टर वेंकटेश मौआर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद के दायित्वों का भी निर्वहन करेंग।।ब्लॉक संवाददाता रमजान अहमद ने जानकारी देते बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉक्टर दिग्विजय कुमार हैं जिनके कार्य प्रणाली से मनियर की जनता काफी असंतुष्ट थी। इनके विरुद्ध जिलाअधिकारी बलिया, सीएमओ, क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, मंत्री दयाशंकर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सहित लोगों से शिकायत की गई थी। लोगों का आरोप था कि जब भी इमरजेंसी में मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आते हैं तो डॉक्टर दिग्विजय कुमार अनुपस्थित पाए जाते हैं। उनका व्यवहार न तो स्टाफ के साथ और न मरीज के साथ अच्छा है ।उनके कार्यकाल के दौरान हमेशा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर बवाल होता रहता है। इलाज के अभाव में कई मरीज दम तोड़ चुके हैं।यहां तक की परिवर्तन यूथ मनियर,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले,व समाजवादी पार्टी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर इन्हें हटाने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button