Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइमराजनीति

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में सुरक्षा में चूक

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई। गुरुवार, 3 जुलाई 2025 को अखिलेश के कार्यक्रम में एक युवक सभी सुरक्षा घेरों को तोड़कर मंच के करीब पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को रोका और हिरासत में लिया। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर सवाल उठाए और इसे कार्यक्रम को खराब करने की साजिश करार दिया। सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह चूक हुई। घटना के समय अखिलेश यादव मंच पर अन्य नेताओं के साथ मौजूद थे। पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद 5 मिनट में युवक को बाहर निकालना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय प्रशासन और पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं मिल सका था।अखिलेश यादव आजमगढ़ में अपने नए दफ्तर और आवास परिसर के भूमि पूजन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ब्राह्मण महासभा और विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर नाराजगी जताई। बता दें, आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, जहां जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों और दोनों लोकसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। इस सुरक्षा चूक और विरोध के बीच अखिलेश के कार्यक्रम ने सुर्खियां बटोरीं। सपा नेताओं ने हिरासत में लिए गए युवक को लेकर पुलिस से चर्चा की, लेकिन इस मामले में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button