
— योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश बना सर्वाधिक एक्सप्रेस वे और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा का प्रदेश-विनय
हिन्दुस्तान संदेश
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के चेयर विनय जायसवाल के नेतृत्व मे गुरुवार को
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ” गांव चलो अभियान कार्यक्रम ” के तहत पडरौना नगर के गांधीनगर वार्ड में योगी सरकार के आठ सालों की उपलब्धियां गिनाई गयी। चेयरमैन श्री जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ डोर टू डोर लोगो से मिलकर सरकार उपलब्धि गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और भाजपा के पक्ष में पुनः अपना समर्थन देने की अपील किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने बेरोजगारी दर को न्यूनतम स्तर पर पहुँचा दिया है। इसके अलावा आधारभूत ढांचे ने नई रफ्तार पकड़ी है। आज का उत्तरप्रदेश भारत के सर्वाधिक एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों का प्रदेश है साथ ही साथ क्राइम फ्री स्टेट के दौर में पहुंच चुका है।
इस अवसर पर पडरौना नगर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जयसवाल , मंडल महामंत्री देवेश मिश्र व विष्णु जयसवाल, शक्तिकेंद्र संयोजक विनोद गुप्ता, बूथ अध्यक्ष अजीत बरनवाल, अमित त्रिपाठी, नीरज सुभाष मिश्र, अरुण सिंह रितेश जायसवाल आकाश वर्मा सतीश साहा मानस मिश्रा आकाश वर्मा भोला साहा कुंदन सिंह भारत चौधरी भास्कर पाठक सनी सिंह काशी राजभर रमेश गुप्ता सर्वेश जयसवाल धर्मेंद्र मद्धेशिया अंकित अग्रवाल संतोष चौहान राजेश जायसवाल विनय मद्धेशिया अभिषेक शर्मा पिंटू साह मुरारी पटेल केदार मद्धेशिया बबलू शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे
रिपोर्ट – संजय चाणक्य




