सच न दिखाओगे तो कोई न कोई चूहा कहेगा
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने भी ली चुटकी, चार हजार करोड़ की फोर लेन सड़क दूसरे दिन ही ढह गई, यूपी से पैसा मिलता है तो आप सच नहीं दिखाते हो
कानपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के बीच इन दिनों बहुत अच्छी ब्रांडिंग चल रही है। संसद सत्र के दौरान छात्रों पर पैलेट गन के प्रयोग पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग के दौरान कुछ पत्रकारों ने उनको घेर कर सवाल जवाब करने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि जब आप लोग गृह मंत्री के सामने जाते तो इस तरह नहीं बोलते, उनके सामने चूहे बन जाते है। इस पर कुछ पत्रकारों ने सपा मुखिया से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि कुछ तो हो सकते हैं, सब नहीं होंगे। आगे उन्होंने कहा कि सच न दिखाओगे तो कोई न कोई चूहा तो कहेगा।
हमेशा ही मीडिया सवालों के घेरे में रहा है लेकिन इधर मीडिया पर सवाल तो आम हो गए हैं। मुख्य धारा की मीडिया में सत्ता पक्ष से सवाल पूछने का दौर लगभग खत्म सा हो गया है। हर बात पर विपक्ष को मुख्य धारा का मीडिया जिम्मेदार बताता है। हाईवे दिल्ली, मुंबई, एमपी, राजस्थान, यूपी में बनाए गए लेकिन सभी एक बारिश भी नहीं झेल सके। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस हो या, गोरखपुर की फोर लेन सड़क हो, बनते ही धराशायी हो गए। संसद परिसर में ही पत्रकारों ने सपा मुखिया को घेरकर राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया चाही। पत्रकारों ने कहा कि राहुल गांधी ने पत्रकारों को चूहा बोल दिया। इस पर अखिलेश ने कहा कि कुछ होंगे, सब नहीं हैं।
इसके बाद उन्होंने चार लाख करोड़ की बनी सड़क के दो दिन भी न चलने की बात कहते हुए कहा कि आप लोगों ने सच दिखाया। क्यों सच नहीं दिखाते क्योंकि यूपी से ढाई करोड़ मिलता है। इसलिए कोई न कोई तो चूहा कहेगा। इसे कहते हैं कि उड़ता तीर ले लेना।



