Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी:एडीजी ने पीएसी रामनगर का किया निरीक्षण,दी दिशा निर्देश

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का निरीक्षण डॉ0 रामकृष्ण स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी द्वारा किया गया।एडीजी के वाहिनी आगमन पर सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। एडीजी ने वाहिनी क्वार्टर -गार्ड पर सलामी ली। अच्छी सलामी हेतु गार्द की काफ़ी प्रशंसा की।वाहिनी प्रांगण स्थित प्राचीन माता गिरिजा मंदिर में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया गया।निरीक्षण के दौरान एडीजी द्वारा आधुनिक सुविधायुक्त बैडमिंटन हॉल एवं जिम का लोकार्पण किया।वाहिनी सेवा केंद्र स्थित आधुनिक सुविधायुक्त बारबर शॉप, महिला कल्याण केंद्र, मोची शॉप और वाशरमैन शॉप का लोकार्पण कर फलदार पौधे लगाया। निरीक्षण के क्रम में  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का निरीक्षण किया।आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी गण से क्लास में उनके सिलेबस एवं पढ़ाई के बारे में पूछा गया।अधिकारी द्वारा मानवाधिकार के संबंध में प्रश्न किया गया।फेसबुक से अपराधी कैसे पकड़े समेत विभिन्न प्रश्न किए गए एवं रिक्रूटो के प्रश्नों के जवाब दिए गए।सभी से समस्या पूछी गई सभी ने कुशलता प्रकट किए कंप्यूटर क्लास का निरीक्षण कर रिक्रूटों से कंप्यूटर सीखने पर जोर देने को कहा गया। RTC मेंस का भी निरीक्षण किय।अंत में  वाहिनी रवींद्रालय पर सैनिक सम्मेलन लिया गयाजवानों एवं आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आ0 नागरिक पुलिस से सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्या पूछी गई सभी ने कुशलता प्रकट किए।अपने संबोधन में एडीजी द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।प्रशिक्षुओं से उनके उच्चतम शिक्षा के बारे में जानकारी ली गई। प्रशिक्षण से संबंधित सबक को मेहनत से सीखने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया गया।कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक सीखें यह आज के समय में काफी उपयोगी है। साइबर क्राइम के बारे में जानकारी ले। अंत में सेनानायक द्वारा एडीजी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन किया।स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान व्यक्त किया गया।इस अवसर पर राजेश कुमार-सहायक सेनानायक,डॉ0 अवरार अहमद चिकित्साधिकारी,कैलाश नाथयादव-शिविरपालगौरव त्रिपाठी-RTC प्रभारी,सुरेंद्र कुमार-सूबेदार मेजर,
राम सिंह-SQM,संजय सिंह-CR प्रभारी, त्रियुगीनारायण पाण्डेय SI MT समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button