Slide 1
Slide 1
चंदौली

भाजपा सांसद ने भरवाया फॉर्म संख्या 6

चन्दौली । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये गए अधिकतम मतदाता अभियान के निमित्त चंद्रपुरा में बूथ संख्या 96 पर बूथ प्रवासी के रूप में सांसद विनोद बिन्द के द्वारा फार्म संख्या 6 भरवाया गया। जिसमे लगभग 50 से अधिक नए मतदाता बने ।
भाजपा सांसद डॉ विनोद कुमार बिंद ने बताया कि वर्तमान वोटर सूची व 2003 की वोटर सूची का अवलोकन कर नए मतदाता जोड़ने का कार्य पूरी तन्मयता व तत्परता से कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं । जिन मतदाताओं के नाम एएसडीडी सूची में हैं उनके वैध दस्तावेज संबंधित अधिकारी को दिखाकर वोट को बचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र बिन्द बी एल ओ सुनीता यादव , विश्वनाथ बिन्द मुकेश गौड इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
बताते चले कि एसआईआर में प्रदेशभर में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने के बाद सभी सियासी दलों की नींद उड़ी हुई है। सत्ताधारी दल भाजपा भी बेचैन है। पार्टी की ज्यादा बेचैनी शहरी और कम मार्जिन से हार-जीत वाली सीटों को लेकर है। इसी को ध्यान में रखकर भाजपा ने सब काम छोड़कर केवल एसआईआर में जुटने का फैसला किया है। सबसे ज्यादा फोकस फार्म-6 के जरिए नये वोटर बनवाने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button