पूर्व प्रधानाचार्य संजीवन पांडेय ने समाज के उत्थान के लिए किया कार्य

पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
संवाददाता ( मऊ)।सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय संजीवन पाण्डेय की आज शुक्रवार को पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी शिक्षा एवं सामाजिक योगदान को याद किया। 4 अप्रैल 2018 को इनका निधन हुआ था। इनका योगदान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में रहा बल्कि समाज के हर क्षेत्र में था। वे एक सक्षम शिक्षक और नेक इंसान थे। जिन्होंने घोसी क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम दिए। समाज के उत्थान के लिए सदैव कार्य किया। उनके आदर्श और मार्गदर्शन आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित हैं। एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे बड़े पिता जी का योगदान मेरे जीवन में बहुत अहम है। जो कुछ भी आज मैं हूं, वो उनके आशीर्वाद और शिक्षा का ही परिणाम है। उनके साथ बिताए गए पल हमेशा मुझे प्रेरित करते रहेंगे। उनके बड़े पिता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। हमें उनके कार्यों को याद करके समाज में उनके द्वारा किए गए। योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।




