Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:भाँवरकोल मंडल प्रथम के भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर । भाजपा के भाँवरकोल मंडल प्रथम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाइक रैली द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस विशाल रैली के मुख्य अतिथि भाजपा के मुहम्मदाबाद विधानसभा के युवा नेता पीयूष राय रहे। बाइक रैली का शुभारम्भ भारत बांग्लादेश युद्ध 1971 के अमर शहीद रामचन्द्र मिश्रा स्मृति द्वार रेवसड़ा से प्रारम्भ होकर से अवथही , लोचाइन , दहीनवर , दोनपाव , मछटी आदि गांवों से होते हुए पंडितपूरा में कारगिल शहीद जयप्रकाश यादव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर समाप्त हुई। भाजपा नेता पीयूष राय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगन भेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र में गूंज उठी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद राय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला मंत्री रविन्द्र नाथ राय , पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय , जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल राय , मण्डल महामन्त्री द्वय जयशंकर राय , अखिलेश सिंह , मण्डल उपाध्यक्ष राकेश रंजन राय , जयकृष्ण राय , शिवबदन राय , विनय राय , श्रीकान्त राय गुड्डू ,  रविशंकर राय , सारंग राय , संजू प्रधान लौवाडीह , आत्मेश मिश्रा प्रधान मिश्रवलिया , एवं सभी पदाधिकारीयों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button