Slide 1
Slide 1
धर्ममिर्जापुर

मिर्जापुर: परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर भक्तों का लगा ताँता, श्रद्धालुओं ने की दर्शन

सद्गुरुओं का जीवन में सानिध्य होना एक वरदान- त्रिलोकी नाथ राय

तारा त्रिपाठी
मिर्जापुर /शक्तेशगढ़। गुरु पूर्णिमा पर शक्तेशगढ़ चुनार स्थित परमहंस आश्रम पर स्वामी अडगड़ानन्द जी महाराज के दर्शन हेतु सपरिवार पहुंचे पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने बताया कि गुरु दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों का दिन भर ताँता लगा रहा। लाखों भक्तों ने गुरु दर्शन कर अपना जीवन धन्य किया।भारी भीड़ के चलते जगह जगह प्रशासन और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था मे मुस्तैद दिखे। भक्त दर्शन के पश्चात लंगर मे प्रसाद लेते हुए जयकारा लगा रहे थे। इस मौके पर त्रिलोकी नाथ राय ने कहा कि “सद्गुरुओं का जीवन में सानिध्य होना ही एक वरदान है” जिसके जीवन मे गुरु नही है उसका जीवन विना पतवार के नाव जैसी है।गुरु किसी व्यक्ति के जीवन मे आने वाली हर समस्या और शंकाओ का समाधान करते हुए आपके भीतर पनप रही बुराइयों का अंत कर आपके अंतरतल को स्वच्छ और निर्मल करता है। व्यक्तित्व मे निखार एवं नवीन ऊर्जा का संचार करते हुए गुरु व्यक्ति के जीवन को सार्थक बना देने मे सक्षम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button