Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : मतदाता सूची में त्रुटि पर बीएलओ को कराएं अवगत –  डॉ हर्षिता तिवारी

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में दिनांक 11 जनवरी 2026 को जनपद में मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन (पढ़कर सुनाया जाना) किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को अपने नाम, विवरण और त्रुटियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ संख्या 150 से 157 तक के मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता सूची का वाचन किया, जिसे सुनने के लिए सामान्य नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सूची में दर्ज विवरणों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक संशोधनों को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, सभासदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम एवं विवरण की जांच अवश्य करें तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते बीएलओ को अवगत कराएं, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button