Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनवाराणसी

काशी विद्यापीठ : वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन संकाय में अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कार्यक्रम आयोजित

डॉ शिव यादव
वाराणसी। वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, महान वक्ता, प्रख्यात कवि और दूरदर्शी नेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयन्ती के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी : व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषयक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनसंघ की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रो. शुक्ल ने अटल जी के अद्वितीय नेतृत्व, उदार विचारधारा और दृढ़संकल्प व भारत में परमाणु शक्ति के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। अन्य वक्ताओं ने वाजपेयी जी की कविताओं, उनके आदर्शों और उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला। शोधार्थी निखिलेश सोनकर ने वाजपेयी की देशभक्ति, साहस और मानवता के सन्देशों पर प्रकाश डाला। शोधार्थी विनय सेठ ने वाजपेयी जी की “पुनः चमकेगा दिनकर” कविता की कुछ पंक्तियां गाकर सुनायी एवं शोधार्थी तशनीफ नव ने वाजपेयी जी के लोकतान्त्रिक मूल्यों व सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. आयुष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ. धनन्जय विश्वकर्मा, डॉ. रीना शुक्ला, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. चित्रसेन गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button