वाराणसी:पूजा पंडालों में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता जन जागरूकता अभियान

दशाश्वमेध वार्ड को माडल वार्ड बनाने हेतु जोनल अधिकारी ने स्वंय संभाली कमान
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रथम चरण में 6 वार्डो को माडल वार्ड बनाया जाना है। जिसमें दशाश्वमेध वार्ड का भी चयन किया गया है। दशाश्वमेध वार्ड को माडल वार्ड बनाने हेतु जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा ने स्वंय कमान संभाल ली है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी के द्वारा दशाश्वमेध वार्ड को 7 सेक्टर में बांटतें हुये कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षकों की तैनाती की गयी है, जिनके द्वारा प्रतिदिन सुबह 7 बजे अपने निर्धारित सेक्टर में की जा रही सफाई व्यवस्था,कूड़े का निस्तारण, डोर टू डोर कूड़े का उठान आदि कार्यो का निरीक्षण किया जायेगा। जोनल अधिकारी मृत्युजंय मिश्रा के द्वारा आज दशाश्वमेध वार्ड में अपनी टीम के साथ पूरे दशाश्वमेध वार्ड में भ्रमण कर स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के अन्तर्गत दशाश्वमेध चौराहा से दशाश्वमेध घाट तक माईक के माध्यम से रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने,सड़कों पर कूड़ा न फेकने, सोर्स सेग्रिगेशन के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जोनल अधिकारी द्वारा वार्ड की गलियों में भ्रमण कर निरीक्षण भी किया गया। वहीं दूसरी तरफ पूजा पंडालों में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया गया। आज के निरीक्षण कार्यक्रम में कर अधीक्षक जय कुमार, डाक्यूमेन्ट मैनेजर प्रीति सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक वेद प्रकाश, सभी राजस्व निरीक्षक, वाराणसी वेस्ट सोल्यूशन प्रा0लि0 के प्रतिनिधि, नगर निगम की आई0ई0सी टीम इत्यादि लोग उपस्थित थे।




