Slide 1
Slide 1
मऊस्वास्थ्य

मऊ : ब्राह्मण विकास परिषद ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर

संवाददाता/ मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के तत्वाधान में मुहम्मदाबाद गोहना के देवलास मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मऊ और आजमगढ़ के नामचीन चिकित्सकों द्वारा आठ सौ से अधिक मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। खून की जांच और निशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष रामजी उपाध्याय, संरक्षक डॉक्टर एसी तिवारी महामंत्री ऋषिकेश पांडे ने बताया कि शिविर में आजमगढ़ की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉक्टर रजनी तिवारी, डॉक्टर मोनिका गुप्ता, डॉक्टर एससी अग्रवाल प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर एसी तिवारी, डेंटल सर्जन अमित कुमार उपाध्याय, डॉ पवन पांडेय, डॉ अनुराग सिंह, डॉक्टर एस के उपाध्याय, डॉ गौरव सिंह ,डॉक्टर एस के चौहान और डॉक्टर चंद्र मोहन आदि ने मरीजों का जांच किया। दवा विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद पांडे और निर्भय पांडे के सौजन्य से निशुल्क दवा और साईं सुकृति पैथोलॉजी द्वारा निशुल्क खून की जांच  किया गया। ऋषिकेश पांडे ने बताया कि ब्राह्मण विकास परिषद समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर निशुल्क शिविर के माध्यम से मरीजों की सेवा का संकल्प लिया है। ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक डॉक्टर एस सी तिवारी एवं राम जी उपाध्याय ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडे महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी विजय शंकर पांडे प्रणव कुमार चतुर्वेदी संजीव कुमार द्विवेदी अभिमन्यु दुबे प्रवीण पाठक देवदत्त मिश्रा रानीपुर ब्लाक से अवधेश तिवारी जयशंकर दुबे जसवंत उपाध्याय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button