वाराणसी : संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हिंदू सम्मेलन व भब्य कलश यात्रा का आयोजन

कलश यात्रा में महिलाओं की उमडी भारी भीड़,गुजा जयश्रीराम का नारा
सुनील यादव
वाराणसी।संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहावाबाद ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को सुबह लगभग 10 बजे हिंदू सम्मेलन व भब्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जो लंबी लाइन में जय श्रीराम की नारा लगाते हुए यह कलश यात्रा दरेखु स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ जो शहावाबाद बाजार होते हुए प्राचीन शिव धाम मंदिर पर पहुंचा जहां पर शकल हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में सभी लोग शामिल हो गये। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रमेश जी प्रांत प्रचारक काशी प्रांत ने हिंदुओं को एकजुट करने का आवाहन किया और हिंदू संस्कृति पर गिद्ध रूपी निगाह गड़ाने वालों से व हिंदू समाज में ऐसे जातिगत बांटने वालो के विरुद्ध एक संदेश दिया और सामाजिक समरसता व एकता बनाए रखने हेतु अपील किया। ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल व दीपक जायसवाल ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।इस दौरान मुख्य रूप से रवि सिंह ,दीपक जायसवाल, ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल, सलिलम, आर्यन मोदनवाल, उमंग, निखिल संजय गुप्ता,दीपक सिंह,विजय चिलमा,विक्की मिश्रा, दिलीप गुप्ता,विकास दुबे, देवनाथ मिश्रा,सुशांत नारायण सिंह, विपिन विशाल,अनिल सेठ,पंकज मिश्रा,ज्योतिस्मिता, राधा , पूनम,आरती ,अंजनी, संगीता,ज्योति जायसवाल, स्वाति, इत्यादि लोग शामिल रहे।




