Slide 1
Slide 1
प्रयागराज

प्रयागराज में भारतीय पत्रकार संघ का 25वां प्रांतीय सम्मेलन हुआ संपन्न

प्रयागराज। भारतीय पत्रकार संघ का पच्चीसवाँ प्रांतीय सम्मेलन त्रिवेणी रोड सांस्कृति सत्संग पंडाल सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग महाकुम्भ 2025 इण्टरनेशनल मीडिया कालोनी गंगा पंडाल में  हुआ सम्पन्न।आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि ने पत्रकारिता जगत व प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सगंठन के पदाधिकारी व पत्रकारों को सम्मानित करके उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ0 राजीव नारायण मिश्र (आईपीएस) प्रभारी पुलिस महानिदेशक पी0ए0सी0 महाकुंभ एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ0 एस0 के0 पाण्डेय से0नि0(आईएएस)ने कहा की देश के चार स्तम्भ होते है जिसमे पत्रकार चौथा स्तम्भ है यह समाज को नई दिशा तय करने में सहायक होता। वही आप के पास सबसे बड़ी ताकत आप की कलम है आप लोग इसमें गिरावट न होने दे। इस दौरान अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि आर0पी द्विवेदी (से0नि0 उपसूचना निदेशक सूचना जन सम्पर्क विभाग) जे एन यादव से0नि0 जिला सूचनाधिकारी,आर.वी.सिंह से0 नि0 सूचनाधिकारी पूर्वजिला सूचना अधिकारी आरएन सिंह व शिवनाथ आदि ने अपने विचार रखे। बैठक को संबोधन करने वालों में प्रमुख रूप से संघ के मुखिया डॉ0 उमेश चन्द्र द्विवेदी कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी हरिकेश त्रिपाठी,अनुपमआंनदश्रीवास्तव,संतोषश्रीवास्तव,विवेक वाजपेई,फोरातअब्बास,जनेश्वर तिवारी, दिवाकर तिवारी, कमलापति त्रिपाठी आर पी तिवारी,राम कृष्णतिवारी,अनुराग श्रीवास्तव,वलीखान,सुभाष गुप्ता,कमल नाइन पांडेय एडवोकेट देवकी मिश्र आदि पत्रकार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button