Slide 1
Slide 1
प्रयागराजलाइफस्टाइल

प्रयागराज: कजरी की रसधार गीत से महिला भूमिहार समाज का मना सावनोंत्सव

समाज की महिलाओं को जोड़कर सामाजिक भागीदारी में प्रोत्साहित करना उद्देश्य: डॉ राजलक्ष्मी

प्रयागराज। संगम नगरी तीर्थराज प्रयाग में महिला भूमिहार समाज द्वारा आयोजित आया सावन झूम के  कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया । जिसमें सदस्यों ने पारंपरिक लोकगीत कजरी की रसधार में सावनी फुहार का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ हुआ।सावन के महीने में प्रकृति मानसून की गोद में आनंदित होती है तो भला महिलाएं  सावन में कैसे पीछे रह सकती हैं।बडी संख्या में हरे परिधानों में हाथों में मेंहदी और हरी हरी चूड़ियों से सज धजकर महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और सावनोत्सव का आनंद ऊठाया। इस अवसर पर महिला भूमिहार  समाज की संस्थापिका डा राजलक्ष्मी राय ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना है बल्कि समाज की महिलाओं को एकसाथ जोड़कर उनके आत्मबल और सामाजिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित करना है।सावन के महीने में प्रकृति मानसून की गोद में आनंदित होती है तो भला महिलाएं  सावन में कैसे पीछे रह सकती हैं। सावन गीतों और ढोलक की थाप से महिलाओ ने जमकर पारंपरिक गीत गाकर नाचा और  सावन के मौसम का स्वागत किया।बडी संख्या में हरे परिधानों में हाथों में मेंहदी और हरी हरी चूड़ियों से सज धजकर महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और सावनोत्सव का आनंद ऊठाया। कार्यक्रम में महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉक्टर राजलक्ष्मी राय,पूनम सिंह,चिंता राय,मधु राय,प्रिंसी,सविता,अमृता,सरोज सिंह, किरन राय आदि  उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button