Slide 1
Slide 1
प्रयागराजबॉलीवुड

प्रयागराज : आईएसआई कनेक्शन और हथियारों की तस्करी

फिल्म धुरंधर-2 में माफिया अतीक के बाहुबल की दिखी झलक

प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का कुख्यात माफिया अतीक अहमद एक बार फिर चर्चा में है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर-2 में कई दृश्य हैं,जिसे देखकर के लोगों के साथ ही सोशल मीडिया पर माफिया अतीक और उसके हत्याकांड पर चर्चा होने लगी। फिल्म के प्रशंसकों का कहना है कि धुरंधर फिल्म के दूसरे पार्ट में सांसद,विधायक के बाद गैंग्स्टर बने अतीक अहमद से मिलने वाली शक्ल के किरदार को दिखाया गया है।हालांकि उस किरदार का नाम आतिफ अहमद रखा गया है।रुपहले पर्दे पर माफिया अतीक की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को दर्शाया गया।

फिल्म धुरंदर-2 में अतीक अहमद के तार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़ा गया है।नकली नोट,असलहों की तस्करी का कनेक्शन भी दिखा है।फिल्म में अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या को भी दिखाया गया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक से एनआईए और यूपी एटीएस ने भी पूछताछ की थी।पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से आने वाले हथियार के बारे में कहा गया था। माफिया अतीक अहमद और उसका माफिया भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 की रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।शूटरों ने जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था।तीनों चित्रकूट जेल में बंद हैं। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के खिलाफ लगभग 100 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।हत्या से एक माह पहले ही अतीक को उमेश पाल का अपहरण करने के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा मिली थी।पुलिस जब कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद काल्विन अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने गई थी,तभी अतीक की हत्या हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button