
त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भावरकोल क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव के रूपेश यादव का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए किया गया है पांच दिसंबर तक कोटा राजस्थान में खेला जाएगा। रूपेश यादव पंजाब टीम के साथ खेल रहे है। टीम के चयन के लिए 22 नवंबर को जीएनडीयू विश्वविद्यालय अमृतशहर कैम्पस में ट्रायल हुआ था। रूपेश यादव इसके पहले भी एक बार यूथ नेशनल, दो बार सीनियर नेशनल, तीन बार विश्वविद्यालयी मैच खेल चुके हैं। वर्तमान में जीएनडीयू विश्वविद्यालय अमृतशहर में बीपीएड प्रथम वर्ष का छात्र हैं। शहीद क्लब शेरपुर में अभ्यास करते और कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। रूपेश कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इस उपलब्धि पर कोच जगदीप सिंह, प्रीति सिंह, सुमन,अश्वनी राय,अजय राय, दरोगा राय ,डाo राधेश्याम राय,अभिषेक राय,अमृत राय, अवधेश यादव, सुबास यादव, राधामोहन यादव आदि ने बधाई दी ।




