
असगर अली
भाटपार रानी देवरिया। भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी की दर मे कटौती होने से जहां एक तरफ आम जनता को काफी लाभ होगा वहीं व्यापारियों में भी हर्ष व्याप्त है उक्त बातें आज नगर भ्रमण के दौरान भाटपार रानी के क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कही। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार सभी तबका को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती है जीएसटी दर में कटौती से खाने पीने वाले सामान दूध मक्खन इलेक्ट्रॉनिक सामान जीवन रक्षक दवाएं मोटरसाइकिल व्हीकल एवं कार्य भी सस्ती हो गई है जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा जीएसटी दर में कटौती से व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा दीपावली पर्व को लेकर सामानों के सस्ता होने से इस बार आम जनता जमकर खरीदारी करेगी उन्होंने सभी व्यापारियों को नवरात्र महापर्व एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रतसिया रोड मस्जिद रोड दुर्गा मंदिर रोड स्टेशन रोड बापू रोड के सभी व्यापारियों से मिले व्यापारियों ने भी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा को सरकार के द्वारा लिए गए इस निर्णय की प्रशंसा की और विधायक जी को धन्यवाद दिया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर शम्स परवेज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा भाजपा सभासद राजेश गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जायसवाल गुड्डू कुशवाहा उपाध्यक्ष मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय एवं मंडल महामंत्री अमित शाही पूर्व मंडल महामंत्री मंटू पटेल धर्मेंद्र कुशवाहा हरि कुशवाहा सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




