वाराणसी : बारिश के लिए शहनाई बजा भगवान इंद्र से की प्रार्थना

वाराणसी । भीषण गर्मी से सभी बेहाल है। इससे राहत पाने के लिए शहनाई वादक पंडित महेंद्र प्रसन्ना ने मां गंगा की गोद में खड़े होकर शहनाई बजा इंद्रदेव से बारिश कर भीषण गर्मी से राहत देंने की कामना की। जिसके बाद बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है। इस बार भी वाराणसी के रीवा घाट पर मां गंगा की गोद में काशी के शहनाई वादक ने विशेष पूजन दर्शन किया। इसके बाद राग बजाकर भगवान इंद्र से वर्षा की कामना की। शहनाई वादक पंडित प्रसन्ना कहते हैं “हम इस बात की उम्मीद करते हैं कि भगवान इंद्र रागमेघ से खुश होते हैं । वर्षा करते है। इस लिए आज भी हम लोगों ने मां गंगा बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना के साथ भगवान भास्कर और इंद्रदेव का पूजन किया। उनसे इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से 36 घंटे में घनघोर बारिश होगी। पंडित प्रसन्ना ने बताया कि हमने राग में रिमझिम बरसे बदरिया, काले बदरा, मां गंगा, बरसो रे मेघ जैसे अलग-अलग राग गाए हैं. पंडित प्रसन्ना काशी के प्रसिद्ध शहनाई वादक हैं। यह बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी शहनाई वादन करते हैं। दूसरी ओर गर्मी की बात करें तो पूर्वांचल में भीषण गर्मी पड़ रही है। कभी-कभी बादल आ जाने से तेज धूप में कमी देखने को मिल रही है।


