बलिया: साहित्य उन्नयन संघ ने दशहरे मेले में वितरित की पानी पाउच और बताशा

इस कार्य की हो रही सराहना
बलिया। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा संस्था साहित्य उन्नयन संघ बलिया इकाई ने दशहरे मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं में बतासा एवं पानी पाउच का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी ने कहा कि हम प्रदेश के लगभग दस जिलों में विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्य एवं समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में संस्था द्वारा लगभग आठ हजार दो सौ पचास गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क कॉपी कलम एवं अन्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है। मौके पर बलिया इकाई के संरक्षक इंद्रजीत वर्मा, कोषाध्यक्ष रामबदन वर्मा, अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष श्री महेश राजभर, विनोद स्वर्णकार, डॉ.श्रीकांत वर्मा बबलू यादव सालिक वर्मा, सत्यम चौहान, लाल बाबू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




