
त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर (हिंदुस्तान संदेश)।भांवरकोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आयशर ट्रक को पकड़ा है। जिसमें 11 गोवंश लदे थे। यह कार्रवाई पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के एक्जिट प्वाइंट के पास की,जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आयशर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को नहीं रोका और तेजी से भागने लगा। हालांकि, पुलिस ने पीछा करके गाड़ी को पाताल गंगा पुलिया के पास रोक लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 11 गोवंश मिले, जिन्हें गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है और वाहन स्वामी व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में भांवरकोल थाना पुलिस ने आयशर ट्रक को पकड़ा है, जिसमें 11 गोवंश लदे हुए थे। गोवंश बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्याम सिंह, उ0नि0 दयाशंकर सिंह, का0 हरीश रावत, पीआरडी विनोद राजभर के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।




