आजमगढ़
आजमगढ़: विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना नक्शा पास करवाए निर्माण किया सील

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकारण ने जाफरपुर में बिना नक्शा पास हुए हो निर्माणाधीन मकान को गुरुवार को सील कर दिया। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के अनुसार प्रशांत सिंह एडीए से बिना नक्शा पास किए अनाधिकृति रूप से निर्माण कर रहे है। एडीए की टीम सिधारी थाना की पुलिस के साथ पहुंच कर सील की। इसके साथ ही लक्षिरामपुर में अशोक सेठ भी बिना नक्शा स्वीकृत किए निर्माण करा रहा रहे थे। नगर कोतवाली की पुलिस के साथ पहुंची एडीए की टीम ने निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया।




