Slide 1
Slide 1
देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रोड शो के दौरान अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत

महाराष्ट्र चुनाव में कर रहे थे प्रचार बीच में ही छोड़ा रोड शो

मुम्बई। फिल्म अभिनेता गोविंदा फिर मुश्किल में हैं। इस बार वो चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मुश्किल में आ गए और अपना रोड शो छोड़ना पड़ा। शनिवार को जलगांव जिले में विधानसभा चुनाव में महायुति के लिए प्रचार करने आये थे। जहां पचोरा में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वो रोड शो कर रहे थे। इस दौरान कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। उनके सीने में तेज दर्द होने लगा और गोविंदा ने अपने पैर में भी दर्द होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने अपना रोड शोड बीच में ही छोड़ कर मुंबई के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button