Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: शिकायतकर्ता की समस्याओं का लेखपाल तत्काल करें निस्तारण- जिलाधिकारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 405 शिकायत प्राप्त हुए, 38 का मौके पर हुए निस्तारण


प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में अविनाश कुमार की अध्यक्षता तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया। शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय  अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे 160 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें मौके पर  38 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में 40 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर 06 का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत प्राप्त हुए 05 निस्तारण किया गया। सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत में मौके पर 03 का निस्तारण किया। तहसील सेवराई में तहसीलदार की अध्यक्षता में 29 शिकायतों में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button