Slide 1
Slide 1
हमीरपुर

हमीरपुर : सड़क पर घिसटता सिस्टम, सुनी नहीं तो रेंगकर डीएम ऑफिस पहुंची महिला

हमीरपुर।  जिले से सिस्टम की लाचारी का मामला सामने आया है,जहां एक महिला की किसी ने फरियाद नहीं सुनी तो वह घिसटती हुई डीएम ऑफिस पहुंच गई। महिला जमीन पर लेटकर दंडवत करते हुए डीएम ऑफिस की ओर बढ़ने लगी। महिला रोती-बिलखती हुई न्याय की गुहार लगा रही थी। महिला को जमीन पर लेटते हुए आते देख वहां पर पहले से मौजूद महिला पुलिसकर्मी पहुंचकर उसे उठाया डीएम के सामने पेश किया। न्याय की गुहार लेकर डीएम ऑफिस पहुंची‌ देवरती मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहीलोधन गांव की रहने वाली है। देवरती ने कलेक्ट्रेट में जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया।देवरती ने ससुराल पक्ष पर पति की जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर में रहने की जगह न देने का आरोप लगाया है।देवरती का कहना है कि उसका पति पिछले एक साल से लापता है,लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की । देवरती के मुताबिक उसका पति पिछले एक साल से लापता है,इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। देवरती का प्रदर्शन देख मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और जिलाधिकारी के सामने पेश किया है। डीएम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एसडीएम को आदेश दिया और आज उसको जमीन का हिस्सा दिला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button