Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : टोल वसूली जारी, फिर भी सड़क बदहाल, नरायनपुर में तीन की मौत ने खोली पोल

मिर्जापुर (तारा त्रिपाठी)। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर में बुधवार सुबह आलूमिल के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों में सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोश है। पुलिस के अनुसार अपाचे बाइक संख्या यूपी 63 बीजे 2417 पर सवार तीनों लोग अहरौरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू दी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-35 की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कर दी नाच कि नरायनपुर तिराहे से पुलिस चौकी तक करीब एक किलोमीटर सड़क पर लंबे समय से गड्ढे हैं और जगह-जगह गिट्टी बिखरी हुई है। शिकायतों के बावजूद स्थायी मरम्मत के बजाय केवल गिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी की जाती है। लोगों का कहना है कि करीब 20 किलोमीटर के दायरे में तीन टोल प्लाजा होने के बावजूद सड़क की सफाई और रखरखाव की स्थिति चिंताजनक है। सड़क पर बिखरी गिट्टी से दोपहिया वाहनों के फिसलने और संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। हालांकि, इस हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन सड़क की बदहाली की शिकायतों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मरम्मत के दौरान कई जगह सड़क खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया जाता है, जिससे महीनों तक आवागमन प्रभावित

तीन मौतों के बाद उठे जवाबदेही के सवाल
वाहनों पर सड़क कर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल देने के बावजूद सुरक्षित सड़क नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग और जिम्मेदार एजेंसी से सड़क की बदहाली दूर करने, गड्डों की स्थायी मरम्मत कराने तथा अधूरे निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने की मांग की। लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे । रहता है। लोगों ने मांग की कि पहले से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत पूरी कराई जाए और सड़क पर बिखरी गिट्टी हटाने के साथ नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button