Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : राखड़ लदी हाइवा पलटने से 3 की मौत,3 घायल

तारा त्रिपाठी (मीरजापुर)। वाराणसी – शक्तिनगर मार्ग पर सिकिया मोड़ के पास शनिवार की शाम साढ़े सात बजे सवारी उतार रहे आटो पर राखड़ लदी हाइवा पलट गयी। जिसमें आधा दर्जन लोग बूरी तरह दब गये। आनन फानन में ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरु कर दिया।घटना में तीन की मौत हो गयी एवं तीन गम्भीर रुप से घायलों को जमालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के विषय में प्रत्यक्षदर्शी राजेश यादव ने बताया कि वाराणसी को ओर जा रहा आटो सिकिया मोड़ पर सवारी उतार रहा था इस बीच वाराणसी की ओर जा रही हाइवा अनियंत्रित होकर आटो पर पलट गयी।मौके पर नरायनपुर एडीशनल एसपी राजकुमार मीणा, सीओ चुनार गायत्री यादव, थानाध्यक्ष अदलहाट वैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष अजय मिश्रा, थानाध्यक्ष चुनार अजय सेठ सहित चौकी नरायनपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीन जेसीबी बुलाकर हाइवा व राखड़ को हटाकर दबे लोगों को बचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सिकिया मोड़ पर आये दिन वाहन अंधा मोड़ होने के चलते पलटती रहती है।एक्सीडेंटल जोन के नाम से उक्त स्थल मशहूर हो गया है। नरायनपुर से शक्तिनगर फोर लेन मार्ग एस एच 5 ए पर निर्माण के दौरान एक व्यक्ति जिसको मुआवजा भी दिया जा चुका था उसके मकान को बचाने के लिए अंधा मोड़ बना दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शी सुजित सिंह ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान आटो का सीएनजी सिलेंडर फट गया जिसमें पूरा धूल उड़ने लगा था।आटो चालक जिन्दा फंसा हुआ था। घटना के बाद जाम लग गयी। हजारों की भीड़ जूट गयी।आनन फानन में हुए बचाव कार्य के चलते किसी भी घायल या मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button