Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : फर्जी कूटरचित स्टाम्प पेपर बना दानपत्र कराने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

गोविंद लाल शर्मा ,आजमगढ़ के थाना अहरौला क्षेत्र में फर्जी और कूटरचित स्टाम्प पेपर तैयार कर जमीन के संबंध में धोखाधड़ी कराए जाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद विवेचना चल रही थी।प्राथमिकी के अनुसार, 28 नवंबर को सुरेन्द्र चौबे ने तहरीर देकर कहा कि ग्राम बाकरकोल स्थित गाटा संख्या 189, रकबा 0.524 हेक्टेयर की जमीन के संबंध में पहले बैनामा एवं इकरारनामा कराया जा चुका था। आरोप लगाया गया कि तथ्यों को छिपाकर जमीन को पूर्व के बैनामा व इकरारनामा से मुक्त दर्शाते हुए 20.10.2023 को फर्जी स्टाम्प पेपर के आधार पर उनके पुत्र राजकुमार सिंह के नाम हिब्बानामा/दानपत्र निष्पादित कराया गया।
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 356/2026 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। 29 नवंबर को उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की सत्यता की जांच भी जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button