मिर्जापुर : तेजस्विनी सम्मान से सम्मानित डॉ. आशा राय

मंडल महोत्सव में महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान
त्रिलोकी नाथ राय / मिर्जापुर। दैनिक भास्कर की विशेष पहल ‘तेजस्विनी – नारी से नया UP’ के अंतर्गत आयोजित मिर्जापुर मंडल महोत्सव 2026 में डॉ. आशा राय को तेजस्विनी सम्मान से सम्मानित किया गया। वह लीनेस क्लब की प्रेसिडेंट एवं जीबीएमकेएस की निदेशक हैं।
इस विशेष आयोजन में मिर्जापुर मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जनपदों की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली उद्यमी महिलाओं, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपर्णा जी के कर-कमलों द्वारा डॉ. आशा राय को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें विशेष उपहार एवं सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तेजस्विनी महोत्सव महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने, उनकी प्रेरणादायक कहानियों को साझा करने तथा समाज में महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना। इस आयोजन में मंडल की प्रतिभाशाली महिलाओं से जुड़ने और उनके सामाजिक एवं व्यावसायिक योगदान को जानने का अवसर मिला। डॉ.आशा राय को तेजस्विनी सम्मान मिलने पर शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।



