Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग 30 सितम्बर तक  

गाजीपुर । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि  जनपद के किसानों को रबी फसलों तोरिया, सरसों, अलसी, चना, मटर, मसूर और गेहूं के बीजों की बुकिंग की सुविधा दी है। किसान भाई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट.. https://www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग प्रक्रिया 02 जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर 026 तक चलेगी। जनपद के सभी किसानों से अपील है कि वे समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और बुकिंग कराएं। ताकि सरकारी योजनाओं और बीज अनुदान का अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके। किसानों से आग्रह है कि योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button