Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर बसुका में निकला भव्य जुलूस, दिया शांति और भाईचारे का संदेश

विवेकानंद राय /गाजीपुर। हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर सेवराई तहसील क्षेत्र के ग्राम बसुका में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया। जुलूस के दौरान लोगों ने हजरत मुहम्मद साहब के संदेशों को याद करते हुए शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button