गाजीपुर : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में मरीजों हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

गाजीपुर। नगर के चीतनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में आयुष विभाग का गुरुवार को आयुष आपके द्वार’ योजना के तहत एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ आर्य समाज गाजीपुर के संरक्षक मोहन प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। शिविर में मुख्य चिकित्सक आयुष विभाग के वरिष्ठ डॉ. गौरव सिंह ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें वात, कफ, पित्त, जोड़ों का दर्द, गैस, उच्च रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) जैसी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लगभग 70 से 80 मरीजों का निःशुल्क पंजीकरण कर उन्हें मुफ्त आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं।चिकित्सा टीम में कुंदन सिंह, वासुदेव पांडेय, अंशु चौहान ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान आदित्य प्रकाश ने अपने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। आर्य समाज हमेशा से समाज सुधार और मानव कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। इस अवसर पर आर्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से राकेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, रवीश कुमार शर्मा और जवाहरलाल आदि उपस्थित रहे।




