Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया :  ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल


असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद के गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर अपने बहन के घर जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजा को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि चाचा बुरी तरह घायल हो गए। गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के देउवीर गांव निवासी घनश्याम (40 वर्ष) पुत्र मुरारी अपने भतीजे देव प्रजापति (14 वर्ष) पुत्र राधेश्याम के साथ अपने बहन के घर नारायनपुर तिवारी जा रहे थे।अभी वे गौरी बाजार ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से देव प्रजापति ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घनश्याम घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गौरी बाजार लाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button