गाजीपुर : स्वतंत्रता दिवस पर श्री हंस योग आश्रम में दयावती बाई ने किया ध्वजारोहण,शहीदों को नमन

गाज़ीपुर । मानव उत्थान सेवा समिति के श्री हंस योग आश्रम परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आश्रम प्रभारी दयावती बाई ध्वजारोहण कर शहीदों क़ो नमन किया। मानव धर्म के प्रणेता सतगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के छोटे पुत्र सुयश जी महाराज के पावन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । अपने सत्संग प्रवचन में बाई जी ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से ही किसी मानव का कल्याण समुचित विकास संभव है। यह तभी सम्भव है जब मनुष्य गुरु दरबार कि सेवा करेगा यह मानव शरीर बहुत भाग्य से मिला है। इस लिए भजन हम सभी क़ो करना चाहिए। इसके बाद बाईजी के भजन और बधाई गीत पर सभी प्रेमी मनमुग्ध होकर के नाचने लगे। भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रचार सचिव किशोर यादव, जिला प्रधान उमेश सिंह, जिला सचिव विपिन बिहारी, आश्रम लेखाकार डॉक्टर शंभू नाथ, मानव सेवा दल के टोली नायक अमरनाथ राजभर, कन्हैया प्रसाद, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय, अंकित, शुभम, मंजू, देवी फूलमती, कुसुम तिवारी, राजकुमारी, रीता, गीता, राजेंद्र मास्टर, दुःखंती, जय शंकर राय, मोहन तिवारी, श्रीराम, मंहगू यादव,आदि प्रेमियों उपस्थित रहे।




