Slide 1
Slide 1
Blog

गाजीपुर : लंका मैदान में 18 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व आपरेशन शिविर

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला समिति गाजीपुर के तत्वावधान में आर जे शंकरा नेत्र चिकित्सालय वाराणसी द्वारा रामलीला हाल लंका मैदान, गाजीपुर में 18 अगस्त मंगलवार को प्रातः दस बजे से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में मोतियाबिंद की जांच, ऑपरेशन व लैंस प्रत्यारोपण निःशुल्क किया जाएगा। रामलीला समिति ने गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों से यथा समय उपस्थित होकर आंखों की जांच कराने व आवश्यक होने पर निःशुल्क आपरेशन का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। मरीज को अपना आधार कार्ड, मोबाइल फोन तथा यदि पहले से कोई दवा प्रयोग कर रहे हों, तो उसकी पर्ची साथ लाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button