क्राइम
बुलंदशहर : शिकारपुर में धार्मिक प्रतिमा के साथ अशोभनीय कृत्य, वीडियो वायरल

वृद्ध समेत कई हिरासत मे
बुलंदशहर/ संवाददाता, मोहित त्यागी। शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बोहिच में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने धार्मिक प्रतिमा के साथ अशोभनीय कृत्य किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सावन के पहले सोमवार को प्रसारित किया गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में अशोभनीय कृत्य करने वाले वृद्ध और वीडियो बनाने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।



