संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी का नाटक
सांसद पप्पू यादव बने ‘पुजारी’ चंदा लेकर भागे ! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने दिया चंदा, अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के पप्पू ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद छात्रों का मुद्दा शांत हुआ भी नहीं, चंदा चोरी पर संसद में गरमाया, स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को दी नसीहत
आसिफ हुसैनः कानपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी नीट पेपर लीक की तरह भाजपा और संघ के साथ उसके गठबंधन के दलों के लिए फांस बनता जा रहा है। विपक्ष भी किसी तरह सरकार को घेरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में छात्रों पर गोली चलाने और बर्बरता करने के मामले में विरोधी दलों ने संसद में सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को घेरा। शुक्रवार को संसद परिसर का नजारा ही अलग रहा। यहां पर पुर्णिया सांसद पप्पू यादव गेरुआ वस्त्र पहन कर पुजारी के भेष में नजर आए। दान पात्र लेकर बैठे तो विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने पैसे डाले तो ‘ पुजारी‘ ने पहले ही लेकर अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद दानपात्र लेकर भागते नजर आए। विपक्षी सांसदों ने चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। पीछे सांसद अमित शाह गायब का बैनर लेकर खड़े रहे।
अभी छात्रों का मुद्दा शांत नहीं पड़ा है और विपक्ष ने संसद में चंदा चोरी का मुद्दा उछाल दिया है। इन मुद्दों के आने से भाजपा और संघ की कथित टीएमसी और शिवसेना उद्धव के सांसद तोड़ने का लाभ भी नजर नहीं आ रहा है। कल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी बीस बागी सांसदों की फोटो के साथ संसद परिसर में खड़े होकर नारे लगा रहे थे कि 20 गद्दा संसद में मौजूद हैं। उस समय कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी उनकी चुटकी ली।
सोशल मीडिया के दौर में नाटक तो खत्म से हो गए हैं लेकिन आज संसद परिसर में लोगों को विपक्षी सांसदों का नाटक देखने को मिला। सांसद पप्पू यादव भी भारी भरकम शरीर वाले हैं। वह भी आज एक दम असली वाले पुजारी नजर आ रहे थे। उनके साथ सपा की महिला सांसद भी थीं। उनके पीछे अयोध्या से ही सपा सांसद अवधेश प्रसाद भी खड़े थे। सांसद पप्पू यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसी दौरान राहुल गांधी आए और उन्होंने कुछ पैसे दानपात्र में डालना चाह तो पुजारी पप्पू ने हाथ में लेकर अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत अन्य सांसदों ने दानपत्र में पैसे डाले लेकिन पप्पू पुजारी लेकर चले गए। इस दौरान पुजारी पप्पू से छीना झपटी भी की गई। इस तरह राम मंदिर में चंदा चोरी का नाटक विपक्षी सांसदों ने प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध यूट्यूबर सुशीला सिंह और अलका मौर्य ने भी अपने अंदाज में इसकी रील बनाई है। सोशल मीडिया में भी इस नाट्य की चर्चा हो रही है। अलग-अलग अंदाज में विपक्षी सांसद सरकार का ध्यान ज्वलंत मुद्दों पर खींच रहे हैं। पहले भाजपा छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा से भाग रही थी। अब राम मंदिर में करोड़ों की चंदा चोरी पर चर्चा से भाग रही है। राम मंदिर के सबसे प्रभावशाली चंपत राय अभी भी मंदिर में ही मौजूद हैं। जबकि तमाम लोगों के बयान हैं कि उनको चोरी की सारी जानकारी थी लेकिन एसआईटी ने सिर्फ छोटे कर्मचारियों को आरोपी बनाया। वह सभी आरोपी इस समय जेल में हैं।
उधर, स्पीकर ओम बिरला को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने कहा कि संसद परिसर की मर्यादा होती है। सांसदों को उलटे सीधे वस्त्र संसद परिसर में पहनकर नहीं आना चाहिए। इस दौरान संसद परिसर में भी विपक्षी सांसद शोरगुल करते रहे। बाद में स्पीकर ने संसद को सोमवार तक स्थगित कर दिया

दानपात्र-में-पैसे-डालते-कांग्रेस-अध्यक्ष-मल्लिकार्जुन-खरगे।
।


