Slide 1
Slide 1
कारोबार

सहारनपुर में एक किलो आम 2.11 लाख रुपए में बिका

मियाजाकी आम ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड

सहारनपुर।  विश्व का सबसे महंगा मियाजाकी आम उगाकर किसान संदीप चौधरी ने नया रिकाॅर्ड बनाया है।सूरत के व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने किसान संदीप से एक किलो आम 2 लाख 11 हजार रुपए में खरीदे हैं।बताया जा रहा है कि भारत में पहली बार किसी खरीदार ने मियाजाकी आम को इतना महंगा खरीदा है। प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के नाम पर खरीदा है। ग्राम थरोली के किसान संदीप चौधरी ने बताया कि इस आम की डील पहले 3.5 लाख रुपए में तय हुई थी,लेकिन जब उन्हें पता चला कि खरीदार यह आम अपनी मां को समर्पित करना चाहते हैं,तो उन्होंने कीमत घटाकर 2 लाख 11 हजार रुपए कर दी। संदीप ने बताया कि सौदे के तहत 1 लाख 11 हजार रुपए ऑनलाइन मिल चुके हैं,जबकि शेष 1 लाख रुपए आम की डिलीवरी के समय 1 अगस्त को दिए जाएंगे,इससे पहले पिछले वर्ष भी प्रवीण गुप्ता आम खरीदना चाहते थे,लेकिन तब किसान ने यह आम मुख्यमंत्री को भेजे थे। संदीप चौधरी ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले मियाजाकी आम की खेती इस सोच के साथ शुरू की थी कि किसान पारंपरिक खेती के साथ महंगी और विशेष फसलों की ओर भी बढ़ें, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके। संदीप ने बताया कि कई लोगों ने शुरुआत में उनका मजाक उड़ाया और कहा कि आम लाखों रुपये में नहीं बिक सकता,लेकिन आज उनकी मेहनत रंग लाई।इस बिक्री से मिली राशि का 10 प्रतिशत हिस्सा गरीबों की मदद के लिए खर्च करेंगे।वर्तमान में उनके पास मियाजाकी आम के करीब 40 पेड़ हैं।संदीप चौधरी ने बताया कि मियाजाकी आम अपनी अनोखी लाल-बैंगनी रंगत,बेहतरीन स्वाद और उच्च पोषण गुणों के कारण दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। इसमें सामान्य आमों की तुलना में अधिक विटामिन-ए, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।संदीप ने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे पारंपरिक खेती के साथ ऑर्गेनिक और उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती अपनाएं।खेती में बदलाव और नई तकनीक ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी रास्ता है। संदीप चौधरी ने बताया कि हमने अपने 4 आम सूरत के एक बहुत बड़े व्यापारी प्रवीण गुप्ता जी को 2,11,000 रुपये में बेचे हैं।सबसे खास बात यह है कि गुप्ता जी ने ये महंगे आम अपनी मां के नाम पर खरीदे हैं।जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं एक पेड़ मां के नाम,ठीक उसी तरह उन्होंने यह आम अपनी माता जी के नाम लिया है,हमारी मुलाकात गुजरात में होगी। जहां हम उन्हें ये आम सौंपेंगे। संदीप चौधरी ने बताया कि जिस आम के पेड़ मैं पिछले 3 साल से लगा रहा था। लोग उसे मजाक समझते थे,लेकिन आज जब मुझे इसका फल मिला है। तो बेहद खुशी हो रही है। मेरे पास ऐसे 40 पेड़ हैं और पहली बार मेरे 4 आम 2,11,000 रुपये में बिके हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button